Thursday, August 27, 2026
BREAKING
सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की बातचीत ब्रह्माकुमारीज बहनों ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां को बांधी राखी, दी रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं पाँचवें दिन की कार्यवाही के लिए विधान सभा सचिवालय पहुँचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे ऑकलैंड स्कूल व एचपीयू के छात्र-छात्राएं 191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव 191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

Himachal

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

August 25, 2026 05:54 PM

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव
शिमला। 191 देशों और 7 महाद्वीपों की करीब 2 लाख किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके वैश्विक साइकिल यात्री सोमेन देबनाथ ने गत सायं 8:00 बजे हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने अपने साहसिक अभियान, विश्व एवं भारत की साइकिल यात्रा के अनुभवों तथा यात्रा के उद्देश्यों की विस्तृत जानकारी विधानसभा अध्यक्ष के साथ साझा की। पश्चिम बंगाल के सुंदरबन निवासी सोमेन देबनाथ पिछले लगभग 22 वर्षों से साइकिल के माध्यम से दुनिया के विभिन्न देशों की यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने 27 मई, 2004 को अपनी साहसिक यात्रा शुरू की थी और उत्तर कोरिया को छोड़कर लगभग पूरे विश्व का भ्रमण कर चुके हैं।
सोमेन देबनाथ ने बताया कि उनका अभियान केवल साहसिक यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से वे एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता का विश्वभर में प्रचार-प्रसार भी कर रहे हैं। उन्होंने विभिन्न देशों में मिले अनुभवों, वहां के लोगों की जीवनशैली तथा भारतीय सांस्कृतिक विरासत के प्रति विदेशी नागरिकों की रुचि के बारे में भी विधानसभा अध्यक्ष को अवगत करवाया।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2004 से 2006 तक उन्होंने भारत के 28 राज्यों और 5 केंद्र शासित प्रदेशों में करीब 2700 किलोमीटर की साइकिल यात्रा की थी। इस दौरान वह 25 राज्यों के मुख्यमंत्रियों तथा विभिन्न राज्यपालों से भी मिले। सोमेन ने बताया कि कोविड के दौर में वह चीन में थे और कोविड से संक्रमित हो गए थे। उस समय गर्म पानी का सेवन करने के बाद कुछ दिनों में वह स्वस्थ हुए।
सोमेन देबनाथ ने बताया कि वर्तमान में वह अपनी यात्रा के दूसरे चरण में भारत के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के दौरे पर हैं। उनका यह अभियान ‘पुनर्मिलन भारत’ का हिस्सा है। इसके माध्यम से वह यह जानना चाहते हैं कि 22 वर्ष पहले उन्होंने जिस भारत को देखा था, उसमें अब कितना बदलाव आया है। उनकी यह यात्रा 27 मई, 2027 को समाप्त होगी।
उन्होंने यह भी बताया कि भारत भ्रमण के दौरान जब वह तत्कालीन केंद्रीय विदेश मंत्री प्रणव मुखर्जी से मिले थे, तो उनके अभियान के उद्देश्यों से प्रभावित होकर मुखर्जी ने उन्हें 5 देशों का वीजा तथा 50,000 रुपये की सहायता प्रदान की थी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां ने सोमेन देबनाथ के साहस, समर्पण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े अभियान की सराहना की। उन्होंने विशेष रूप से एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता फैलाने तथा भारतीय संस्कृति को विश्वभर में प्रचारित करने के उनके प्रयासों की प्रशंसा की। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस तरह के साहसिक एवं सामाजिक उद्देश्य से जुड़े अभियान समाज और विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की बातचीत

सदन की कार्यवाही से पूर्व मुख्यमंत्री सुक्खू ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां से की बातचीत

ब्रह्माकुमारीज बहनों ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां को बांधी राखी, दी रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

ब्रह्माकुमारीज बहनों ने विधान सभा अध्यक्ष पठानियां को बांधी राखी, दी रक्षा बन्धन की शुभकामनाएं

पाँचवें दिन की कार्यवाही के लिए विधान सभा सचिवालय पहुँचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

पाँचवें दिन की कार्यवाही के लिए विधान सभा सचिवालय पहुँचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे ऑकलैंड स्कूल व एचपीयू के छात्र-छात्राएं

सदन की कार्यवाही देखने पहुंचे ऑकलैंड स्कूल व एचपीयू के छात्र-छात्राएं

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

191 देशों और 7 महाद्वीपों की 2 लाख किलोमीटर साइकिल यात्रा कर चुके सोमेन देबनाथ ने विधानसभा अध्यक्ष से साझा किए अनुभव

मॉनसून सत्र के चौथे दिन कार्यवाही के संचालन के लिए विधान सभा सचिवालय पहुंचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

मॉनसून सत्र के चौथे दिन कार्यवाही के संचालन के लिए विधान सभा सचिवालय पहुंचे अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानियां

संजौली व करियाली स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, संसदीय प्रणाली को लेकर पूछे सवाल

संजौली व करियाली स्कूल के विद्यार्थियों ने विधानसभा अध्यक्ष से की मुलाकात, संसदीय प्रणाली को लेकर पूछे सवाल

14वीं विधानसभा के 12वें सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही का संचालन करते

14वीं विधानसभा के 12वें सत्र के तीसरे दिन सदन की कार्यवाही का संचालन करते