Tuesday, June 17, 2025

Himachal

जयराम, बिंदल, सिद्धार्थन ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम

May 26, 2025 02:19 PM
जयराम, बिंदल, सिद्धार्थन ने सुना पीएम मोदी का मन की बात कार्यक्रम 
 
शिमला, भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने मन की बात का कार्यक्रम कैथू वार्ड में बूथ अध्यक्ष रमेश के घर पर सुना। इसी प्रकार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बूथ नंबर 44 मिडिल बाजार में पीएम मोदी की मन की बात का सीधा प्रसारण सुन। इस दौरान कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक कमल सूद, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रत्याशी संजय सूद, मंडल अध्यक्ष राजीव पंडित, अक्षय भरमौरी, कपिल, भारती सूद, रामा ठाकुर, सुदीप महाजन, संजय कालिया, दीपक शर्मा, श्याम शर्मा और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 
 
नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इस उपलक्ष में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम लोकप्रिय एवं जनता से पूर्ण संवाद बनाने वाला कार्यक्रम हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से हर बार कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश के जवानों ने आतंक के अड्डों को तबाह किया, यह उनका अदम्य साहस था और उसमें शामिल थी, भारत में बने हथियारों, उपकरणों और तकनीक की ताकत। उसमें 'आत्मनिर्भर भारत' का संकल्प भी था। हमारे इंजीनियर, हमारे टेक्नीशियन हर किसी का पसीना इस विजय में शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मासिक रेडियो कार्यक्रम "मन की बात" देश और दुनिया भर में लोगों के साथ संवाद का एक अनूठा मंच बन चुका है। 3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह कार्यक्रम, जो अब अपने 122वें संस्करण तक पहुंच चुका है, भारत के नागरिकों के साथ सीधे संवाद स्थापित करने और सामाजिक, सांस्कृतिक, और राष्ट्रीय महत्व के मुद्दों पर चर्चा करने का एक प्रभावी माध्यम है।
 
मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने नाहन में मन की बात का सीधा प्रसारण सुन। 
डॉ राजीव बिंदल ने इस अवसर पर कहा कि "मन की बात" ने स्वच्छ भारत मिशन, डिजिटल इंडिया, और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कार्यक्रम 22 भारतीय भाषाओं, 29 बोलियों, और 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित होता है, जिससे यह वैश्विक स्तर पर भी लोकप्रिय है। आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों, दूरदर्शन, और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से यह करोड़ों लोगों तक पहुंचता है। 
 
भारत के लिए गौरव का क्षण, जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनी : भाजपा
 
डॉ बिंदल एवं जयराम ठाकुर ने संयुक्त बयान में कहा कि यह भारत के लिए गौरव का क्षण है कि हमारी अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का स्थान हासिल कर लिया है। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अप्रैल 2025 वर्ल्ड इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भारत की नाममात्र जीडीपी 4.187 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गई है, जो जापान की 4.186 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी से अधिक है। यह उपलब्धि भारत की तीव्र आर्थिक प्रगति और मजबूत विकास गति का प्रमाण है, जो ग्रामीण खपत, निजी निवेश और सेवा क्षेत्र की मजबूती से संचालित है।
 
Have something to say? Post your comment

More Himachal

कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता

कुलदीप सिंह पठानियां ने की याचिका समिति की बैठक की अध्यक्षता

अहमदावाद विमान हादसे पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया

अहमदावाद विमान हादसे पर विधान सभा अध्यक्ष ने गहरा दु:ख प्रकट किया

जल विद्युत परियोजनाओं में पूर्व चेतावनी यंत्र स्थापित करना जरूरी: डीसी

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बस पास किराए में बड़ी राहत

निजी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए बस पास किराए में बड़ी राहत

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से लम्बित देय राशि जारी करने की वकालत की

मुख्यमंत्री ने केन्द्र से लम्बित देय राशि जारी करने की वकालत की

CM calls upon Prime Minister Narendra Modi

CM calls upon Prime Minister Narendra Modi

Dr. Abhishek Jain stresses on strengthening statistical systems for timely achievement of targets

Dr. Abhishek Jain stresses on strengthening statistical systems for timely achievement of targets

समय पर लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सांख्यिकीय प्रणालियों को सुदृढ़ करना आवश्यक: डॉ. अभिषेक जैन

समय पर लक्ष्य पूर्ण करने के लिए सांख्यिकीय प्रणालियों को सुदृढ़ करना आवश्यक: डॉ. अभिषेक जैन