Thursday, March 28, 2024

Kerala

नारी शक्ति 2018 पुरस्कार के लिये नामांकन आमंत्रित

September 09, 2018 12:29 AM

नारी शक्ति 2018 पुरस्कार के लिये नामांकन आमंत्रित

ये पुरस्कार आर्थिक एवं सामाजिक क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण के लिये असाधारण कार्य करने वालों को सम्मानित करते हैं

 महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2018 के नारी शक्ति पुरस्कारों के लिये नामांकन आमंत्रित किये हैं। ये भारत में महिलाओं के लिये सर्वोच्च सम्मान है। ये प्रतिष्ठित पुरस्कार उन महिलाओं एवं संस्थाओं को दिये जाते हैं जो महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अनवरत कार्य कर रहे हैं।

प्रत्येक वर्ष भारत के राष्ट्रपति अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान करते हैं। ये पुरस्कारजो अपने 19वें वर्ष में हैवे समाज में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करते हैंऔर उनका उल्लास मनाते हैं जिन्होंने समुदाय में अपने लिये स्थान बनाया है और महिलाओं की आर्थिक सुरक्षा को सुनिश्चित किया है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी ने कहा, "हम 1999 से नारी शक्ति पुरस्कार प्रदान कर रहे हैं और हमने उन उत्साही महिलाओं के व्यापक आंकड़े जुटाये हैं जो अवरोधों से ऊपर उठीं और जिन्होंने नये क्षेत्रों में कदम रखा और समाज के लिये एक स्थायी योगदान दिया। इस वर्ष भी हम उन महिलाओं और संस्थानों से आगे आकर नामांकन करवाने की अपील करते हैं जिन्होंने महिला उत्थान के लिये समाज में असाधारण कार्य किया है।"

2018 के नारी शक्ति पुरस्कारों के लिये नामांकन 31 अक्टूबर 2018 तक खुला हुआ है। जो नामांकन करवाना चाहें वे अपना विवरण उप सचिव (डब्ल्यूडी एवं आईसी)महिला एवं बाल विकास मंत्रालयकमरा संख्या 632, छठवां तलशास्त्री भवननयी दिल्ली 110001 को भेज सकते हैं।

आवेदकों से इस पते http://www.wcd.nic.in/award पर जाकर पुरस्कारों के दिशा-निर्देश पढ़ने का अनुरोध किया जाता है।

पुरस्कारों के लिये स्वनामांकन पर भी विचार किया जाता है। चयन समिति स्व-विवेक के आधार पर राज्य सरकारों एवं केंद्रीय मंत्रालयों के द्वारा भेजे गये नामों के अतिरिक्त नामों पर भी विचार कर सकती है।

एक अनुवीक्षण समिति पुरस्कार के लिये प्राप्त नामों की जांच करेगी और उन्हें छांटेगी और इस कार्य के लिये गठित चयन समिति उन व्यक्तियों एवं संस्थाओं की उपलब्धियों पर विचार करेगी जिनके नाम की संस्तुति सक्षम प्राधिकारी द्वारा की गयी होगी। इस पुरस्कार के विजेताओं की पहचान करने में उनके द्वारा इस क्षेत्र में किये असाधारण कार्यों को ही सबसे ज्यादा प्रमुखता दी जायेगी।

पुरस्कार के अंतिम विजेताओं का चयन एक राष्ट्रीय चयन समिति द्वारा किया जायेगा जो कि अनुवीक्षण समिति द्वारा भेजे गये नामों पर विचार करेगी।

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय महिलाओं को राष्ट्रीय विकास का एक अनिवार्य अंग बनाकर उनको समान अवसर उपलब्ध कराने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है। मंत्रालय नारी शक्ति पुरस्कार विजेताओं की अपराजेय अदम्य क्षमताओं को भी नमन करता है जो कि भावी पीढ़ियों के लिये के लिये मार्ग दर्शक बन गयी हैं।

Have something to say? Post your comment