Wednesday, September 16, 2026
BREAKING
Delegation from Press Information Bureau Shimla visits Kabi Tingda BAC पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने काबी टिंगदा बीएसी का किया दौरा सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान 13-Member PIB Shimla Media Delegation Visits Siddheshwar Dham in Namchi; 108-Ft Lord Shiva Statue and Replicas of 12 Jyotirlingas Become Major Attractions सिद्धेश्वर धाम पहुंचे पीआईबी शिमला के 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, 108 फीट ऊंची शिव प्रतिमा और 12 ज्योतिर्लिंगों के प्रतिरूप ने खींचा ध्यान टेमी टी बागान पहुंचा पीआईबी शिमला का 13 सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल, चाय उत्पादन की पूरी प्रक्रिया का लिया जायजा

Entertainment

मदर टेरेसा की भूमिका निभाना चाहूंगी : जैकलीन फर्नांडिस

February 15, 2015 09:37 AM

मुंबई - श्रीलंकाई मूल की अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज नोबेल पुरस्कार विजेता मदर टेरेसा के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करना चाहती हैं। जैकलीन एक कार्यक्रम में अपनी हालिया प्रदर्शित फिल्म रॉय के प्रचार के लिए पहुंची थीं। इस दौरान जब उनसे किसी शख्सियत के जीवन पर बनने वाली फिल्म में काम करने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, यदि मुझे जीवनी पर आधारित फिल्म करनी हो तो मैं मदर टेरेसा की भूमिका निभाना चाहूंगी।

उन्होंने कहा, यह बहुत मजेदार होगा, क्योंकि मुझे उनके बारे में बहुत कुछ जानने को मिलेगा। मेरा मानना है कि वह भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण शख्सियत थीं। मदर टेरेसा एक रोमन कैथोलिक सिस्टर थीं, जिन्होंने गरीबों व अभावग्रस्त बच्चों की नि:शुल्क सेवा के लिए मिशनरी ऑफ चैरिटी की स्थापना की। उन्होंने बेसहारा व भूखे लोगों की तन-मन से मदद की। उन्हें वर्ष 2003 में ब्लेस्ड टेरेसा ऑफ कोलकाता घोषित किया गया था।

Have something to say? Post your comment