Saturday, May 17, 2025

Himachal

राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालयों के निर्माण पर खर्च हांेंगे 150 करोड़: रोहित

May 17, 2025 12:05 PM

राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालयों के निर्माण पर खर्च होगे 150 करोड़: रोहित
  नगरोटा में पांच करोड़ से निर्मित होने वाले डे बोर्डिंग स्कूल का किया भूमि पूजन
    नगरोटा महाविद्यालय में पांच करोड़ की लागत से बनेगा गल्र्स हाॅस्टल
   शिक्षा मंत्री ने कहा, नगरोटा महाविद्यालय में पीजीडीसीए की कक्षाएं होंगी आरंभ
  नगरोटा, धर्मशाला  मई। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार राजीव गांधी डे बोर्डिंग विद्यालयों के निर्माण पर प्रथम चरण में 150 करोड़ रूपये खर्च कर रही है। शुक्रवार को नगरोटा विस क्षेत्र के कबाड़ी में डे बोर्डिंग स्कूल के भवन निर्माण का भूमि पूजन करने के उपरांत शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि कबाड़ी में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण पर पांच करोड़ व्यय किए जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों में सभी अत्याधुनिक सुविधाओं और व्यवस्थाओं से बच्चों के समग्र विकास पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्चों के सम्पूर्ण विकास हेतु पढ़ाई के साथ-साथ अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाएगा।
स्टेट ऑफ आर्ट स्कूल बनकर होंगे तैयार
उन्होंने कहा कि इस हेतु इन डे-बोर्डिंग स्कूलों में कुल क्षेत्र का लगभग एक तिहाई हिस्सा खेल गतिविधियों और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर के निर्माण के लिए उपयोग किया जाएगा। जहां पर फुटबॉल मैदान, हॉकी मैदान सहित इंडोर स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। ेउन्होंने बताया कि शुरुआती दौर पांचवी कक्षा से शुरू होकर इन्हें बाद में बारहवीं कक्षा तक स्तरोन्नयन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के जिला कांगड़ा से विशेष लगाव के चलते यहां सबसे अधिक स्कूलों को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि इसी हेतु से मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार वे स्वयं जिला कांगड़ा में डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण को लेकर माॅनिटरिंग सुनिश्चित कर रहे हैं।
नगरोटा महाविद्यालय में गल्र्स हाॅस्टल बनाने की घोषणा
शिक्षा मंत्री ने नगरोटा बगवां महाविद्यालय मे  कन्या हाॅस्टल के  निर्माण की घोषणा की जिस पर  पांच करोड़ रुपये व्यय होंगे। उन्होंने  कहा कि महाविद्यालय में पीजीडीसीए की कक्षाएं भी आरंभ की जाएंगी इसके साथ ही एपी एप्लीकेशन कंप्यूटर सांइस का एक पद भी शीघ्र भरा जाएगा ताकि विद्यार्थियों को बेहतर सुविधा मिल सके।

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगबां मंे कैंपस प्लेसमेंट डाइव का भी शुभारंभ करते हुए कहा कि सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्व है तथा इसी दिशा में रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। इस शिविर में 113 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।  इस अवसर पर पर्यटन निगम के अध्यक्ष कैबिनेट रैंक आरएस बाली भी उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

More Himachal

6.5 करोड़ रुपए की लागत से टुटू में निर्मित तीन मंजिला पार्किंग का लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ*

6.5 करोड़ रुपए की लागत से टुटू में निर्मित तीन मंजिला पार्किंग का लोक निर्माण मंत्री ने किया शुभारंभ*

17 मई को बिजली बंद

17 मई को बिजली बंद

लोकतंत्र को सशक्त बनाने की पहल

लोकतंत्र को सशक्त बनाने की पहल

तुर्की से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने की माँग को लेकर वाणिज्य मंत्री से भेंट

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हिमालयन रेजीमेंट के गठन की उठाई मांग

उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने हिमालयन रेजीमेंट के गठन की उठाई मांग

State Government promoting adventure tourism in a big way: CM

State Government promoting adventure tourism in a big way: CM

राज्य सरकार प्रदेश में सहासिक पर्यटन को दे रही व्यापक प्रोत्साहनः मुख्यमंत्री

नगरोटा विस क्षेत्र के विकास के साथ जुड़ा नया अध्याय: बाली

नगरोटा विस क्षेत्र के विकास के साथ जुड़ा नया अध्याय: बाली